JEE Mains Paper 2 Result 2024: जारी होने जा रहा जेईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट, जानें कब आएगी फाइनल आंसर-की

JEE Mains Paper 2 Result 2024 Date: एनटीए द्वारा जेईई मेन्स पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि पेपर 1 के नतीजे 12 फरवरी को घोषित कर दिए गए थे।

NTA JEE Mains Session 1 Result 2024, JEE Mains Paper 2 Result 2024 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन्स पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Mains Paper 2 Result 2024) किसी भी घोषित किया जा सकता है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Mains Paper 2 Result 2024

JEE Mains Paper 2 Result 2024

JEE Mains Paper II Result 2024: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक 291 शहरों के 544 केंद्रों पर आयोजित की गई। बता दें कि पेपर 2 का आयोजन 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। जबकि, पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 27 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।

End of Feed