JEE Mains Registration 2024: जेईई मेन्स 2024 परीक्षा को लेकर बिग अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश मुख्य परीक्षा 2024 (JEE Mains 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करन के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी (JEE Mains Registration 2024 Date)किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 1 नवंबर 2023 से एक्टिव कर दिया गया है, यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (JEE Mains Registration) सकते हैं।
JEE Mains 2024 Registration: जेईई मेन्स 2024 परीक्षा के लिए करें आवेदन
JEE Mains Registration Date: कब आयोजित की जाएगी परीक्षा
बता दें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 सेशन-1 की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व जारी होने की संभावना है। यहां नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।JEE Mains Registration 2024 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमेपेज पर जाकर JEE Mains 2024 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करे, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर लिया जाएगा।
