JEE Mains Registration 2027: जेईई मेन 2027 के लिए अब तक 12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, यहां आईआईटी में 18900 सीटें

JEE Main Registration 2027: एनटीए के मुताबिक जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए अब तक कुल12,23,255 अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म जमा कर चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया (JEE Main Registration) जारी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 12,23,255 अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म जमा कर चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

JEE Mains Registration 2027

JEE Mains Registration 2027: जेईई मेन 2027 के लिए 12,23,225 रजिस्ट्रेशन

JEE Main Registration: आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन

बता दें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स परीक्षा देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी व प्राइवेज इंजीनियरिंग कॉलेजों व संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। वहीं आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना जरूरी होता है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

End of Feed