LIVEजेईई मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रवेश पत्र

जेईई मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रवेश पत्र
जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेश नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में होगी। जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी।
एनटीए ने हाल ही में जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जारी की है। जिसे स्टूडेंट्स एप्लीकेश नंबर और जन्मतिथि के जरिए देख सकते हैं। ध्यान रखें यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। एनटीए जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया है।
JEE Mains 2023: जेईई की बदल गई तिथि, अब 1 फरवरी को खत्म होंगी परीक्षाएं
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको यहां उपलब्ध करवा दी गई है। जेईई मेन परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
jeemain.nta.nic.in Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें जेईई का एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।होम पेज पर जेईई मेन 2023 सेशन 1 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद जेईई मेन आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जमा कर डाउनलोड करें।एडमिट कार्ड प्रिंटआउट निकालकर परीक्षा के दिन अपने साथ रखें।
JEE 2023 Exam Date: क्या है जेईई मेन की एग्जाम डेट?
जेईई मेन की सेशन 1 परीक्षा की शुरुआत 24 जनवरी को होगी और इसके 1 फरवरी 2023 को संपन्न होने की संभावना है।
JEE Main 2023: क्या उम्मीदवारों को मिलेगी रफ शीट?
गणना और लेखन केवल परीक्षा केंद्र पर मिलने वाली रफ शीट पर ही किया जाना चाहिए। एनटीए के एक बयान में कहा गया है कि परीक्षण के पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को कमरे / हॉल में ड्यूटी पर उपलब्ध निरीक्षक को रफ शीट सौंपनी होगी।
NTA JEE Main Admit Card: एडमिट कार्ड पर होंगे ये डिटेल्स
जेईई मेन 2023 के एडमिट कार्ड पर यहां बताए गए डिटेल्स दिए गए होंगे, जिन्हें उम्मीदवार चेक कर सकते हैं-उम्मीदवार का नामजेईई मेन की आवेदन संख्याजेईई मेन का रोल नंबरउम्मीदवार का फोटो और साइनएग्जाम डेटरिपोर्टिंग टाइमशिफ्ट का समयएग्जाम सेंटर का नाम और पताएग्जाम के दिन से जुड़े दिशा निर्देश
JEE Main 2023 session 1 Exam Date: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम डेट
एनटीए की ओर 18 जनवरी 2023 को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिटी स्लिप 18 जनवरी को आएगी। 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 से 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2023 सेशन 1 टैब को क्लिक करें।अपना विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।स्क्रीन पर दिखने वाले एडमिट कार्ड टैब को क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
JEE Main 2023: आईआईटी में पढ़ने का है इरादा?
दिल्ली की सुरभि ने IIT हैदराबाद में खुद पर अधिक विश्वास करना, नई चीजों का पता लगाना और अपनी प्रतिभा को निखारना सीखा। आईआईटी हैदराबाद में कंप्यूटर साइंस की पहली साल की छात्रा, सुरभि ने संस्थान में पहली बार जीवन के अपने अनुभव साझा किए।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। एनटीए ने आज जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - जेईई मेन एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main Admit Card 2023 - Direct LinkJEE Main 2023 Admit Card LIVE - एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एनटीए की आधिकारिकव वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा एडमिट कार्ड
जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा में अब कुछ ही दिन का समय बचा है, ऐसे में परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने की पूरी संभावना है। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगी।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - जेईई मेन एडमिट कार्ड अपडेट
जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं जारी की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - इंटिमेशन स्लिप जारी
एनटीए ने हाल ही में जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जारी की है। जिसे स्टूडेंट्स एप्लीकेश नंबर और जन्मतिथि के जरिए देख सकते हैं। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - दो सेशन में होगी परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन अब दो सेशन में किया जाता है। पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में होगी। जनवरी सेशन के बाद अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - बदल गई परीक्षा की तारीख
एनटीए ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था। जिसके अनुसार जेईई मेन परीक्षा का आयोजन अब 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - कब आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड किसी भी वक्त अपलोड कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - इतने केंद्रों पर होगी परीक्षा
जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में होगी। जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - इस वेबसाइट पर आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main 2023 Admit Card LIVE - जेईई मेन एडमिट कार्ड आज
जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट आज जारी होने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से किया जाना है। ऐसे में एनटीए किसी भी वक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
JEE Main Admit Card 2023 LIVE - जारी होने जा रहा एडमिट कार्ड
जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा। एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।