JEE Main Admit Card 2023: जारी हुआ जेईई मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 21, 2023, 01:31 PM IST

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड आज यानी 21 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एनटीए की आधिकारिकव वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2023

JEE Main Admit Card 2023

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन परीक्षा की तारीख

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिेकेशन के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में कुल 13 भाषाओं में होगी।

End of Feed