JEE Main 2027 का एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू हो सकता रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, रेडी रखें यह जरूरी डॉक्यूमेंट्स

JEE Main 2027: एनटीए ने 2027 में होने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे देखते हुए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है, जिसके लिए आपके पास जरूरी सभी दस्तावेज होने अनिवार्य है।

JEE Main 2027: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2027 के एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे NIT, IIIT और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में दाखिले की उम्मीद लगाए लाखों उम्मीदवारों अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तिथियां घोषित की जाएंगी। अगर आप भी JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो अंतिम समय की किसी भी हड़बड़ी और तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें।

JEE Main 2027

JEE Main 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब से शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

एनटीए (NTA) की सामान्य कार्यप्रणाली के अनुसार, जेईई मेन 2027 के पहले सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवंबर के महीने में शुरू होने की पूरी संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि इससे संबंधित सभी जरूरी अपडेट्स उन्हें मिल सके।

End of Feed