JEE Main 2023 Notification: NTA ने जारी किया जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 16, 2022, 01:48 AM IST

JEE Main 2023 Exam Date Notification: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जोकि आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 15 दिसंबर 2022 से शुरू की जा चुकी है और उम्मीदवार अपने आवेदन को अब शुरू कर सकते हैं।

JEE Main 2023 Exam Notification: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 (जेईई मेन) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपडेट जारी किया गया है। अब उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। नोटिस के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई (मुख्य) में दो पेपर शामिल हैं। इस परीक्षा से कई सारे प्रतिष्ठित सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में प्रवेश के अलावा जेईई एडवांस परीक्षा देने की पात्रता भी मिलती है। यहां पर

JEE Main 2023

JEE Main 2023

यहां पर नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए जेईई मेन लिंक (JEE Main Registration Link) दोनों चेक कर सकते हैं। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) जोकि एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बी.ई/बी.टेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा केंद्रीय रूप से वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) में भाग लेने वाली राज्य सरकारों की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी में भी इससे प्रवेश दिया जाता है।

End of Feed