JEE Main 2023, JEE Main Session I Paper II Result 2023: जेईई मेन जनवरी सेशन पेपर 1 रिजल्ट जारी होने के बाद से स्टू़डेंट्स बेसब्री से पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Paper 2 Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main Result 2023
JEE Main 2023 Exam Date: कब हुई परीक्षा
एनटीए जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पेपर 1 में कुल 8.6 लाख और पेपर 2 में 46 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
JEE Main Result 2023: कब तक आएगा पेपर 2 रिजल्ट
एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट 6 फरवरी को घोषित कर दिया गया था। वहीं, पेपर 2 का रिजल्ट भी फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download JEE Main Session I Paper II Result 2023
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 12 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
