Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 Free Mock Test 'नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप' पर उपलब्ध है, जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही है, इसके बाद लगातार 31 जनवरी तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, यदि आप इस ऐप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करते हैं, तो यकीनन आज से पूरा एक हफ्ते बाद परीक्षा के लिए एक अलग स्तर पर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
जेईई मेंस 2023 के लिए फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध
मोबाइल एप्लीकेशन से करें पढ़ाई
चूंकि यह एक ऐप है, ऐसे में आपको मोबाइल पर इसे डाउनलोड करके प्रैक्टिस करने की जरूरत होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए 24 जनवरी, 2023 से जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई मेन 2023 मॉक टेस्ट एनटीए की जांच और अभ्यास कर सकते हैं।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
जेईई मेन 2023 परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 से आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, एक सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर और प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें एक कंप्यूटर टर्मिनल (नोड) के सामने बैठना पड़ेगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे सीबीटी आधारित परीक्षा मोड से परिचित होने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। मॉक टेस्ट को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप डाउनलोड करें
पूछे गए क्रेडेंशियल्स के माध्यम से साइन इन करें और लॉगिन करें
जेईई मेन 2023 मॉक टेस्ट देखें और अभ्यास करें।
दिशा निर्देशों को अच्छे से समझें
उम्मीदवारों को सवालों के जवाब देने के लिए विकल्प मिलेंगे और यह कलर-कोडेड होगा, यह सलाह दी जाती है कि निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। ऐसे में इस हफ्ते जमकर मॉक टेस्ट का अभ्यास करें, ताकि नंबरों को और अच्छा किया जा सके।
