JEE Main 2023 Date: जारी होने वाला है जेईई मेन नोटिफिकेशन और एग्जाम डेट

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 12, 2022, 09:17 PM IST

JEE Main 2023 Application Form Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 की तारीखों की घोषणा कर सकती है। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद, इच्छुक उम्मीदवार मेन्स 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

JEE Main 2023 Notification and Exam Date: कुछ ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए की ओर से आने वाले सप्ताह में जेईई मेन 2023 की डेट्स की घोषणा की जा सकती है और टेस्टिंग एजेंसी साल में दो बार जेईई मेन्स परीक्षा आयोजित करेगी। पहला सेशन जनवरी के महीने में और सेशन-2 अप्रैल 2023 में आयोजित किए जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सूत्रों के अनुसार जेईई-मेन्स, एनईईटी-यूजी और सीयूईटी-यूजी सहित कई प्रवेश परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा कैलेंडर पर एक समिति काम कर रही है।

JEE Main 2023 Exam Date

JEE Main 2023

जेईई 2023 मेन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में दो पालियों में आयोजित होने वाला है। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होने की संभावना है। पेपर 1 90 अंकों का होगा जो 3 खंडों में विभाजित होगा, फिजिक्स-30, मैथ्स-30 और केमिस्ट्री-30। जबकि, B. Arch और B. Planning के लिए पेपर 2 में 82 और 105 अंक होते हैं।

End of Feed