JEE Advanced 2025 Result Declared: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced 2025 Result Declared at jeeadv.ac.in: जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced) का रिजल्ट आज यानी 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2025 Result Declared at jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced) का रिजल्ट आज यानी 2 जून को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।

JEE Advanced Result 2025 Declared

JEE Advanced Result 2025 Declared

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इसकी प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 27 मई की शाम तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed