Jammu School Closed: जम्मू में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Jammu Kashmir Weather: बदलते मौसम के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, जम्मू के सभी सरकारी और निजी स्कूल दो दिनों तक बंद रहेंगे।

Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में मौसम में अचानक बदलाव आने के चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में तेज से लेकर भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, जम्मू के सभी सरकारी और निजी स्कूल दो दिनों तक बंद रहेंगे।

जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू में स्कूल हॉलिडे को लेकर नोटिस जारी

मौसम विभाग ने जारी किया नोटिस

बता दें कि मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में जम्मू में अगले दो दिनों (6 और 7 अक्तूबर) को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। जम्मू कश्मीर में रविवार यानी आज से मौसम के फिर से खराब होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 5 से 7 अक्तूबर तक जम्मू कश्मीर में बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें भी पड़ सकती हैं।

End of Feed