कश्मीर में बदला स्कूलों का समय, 19 नवंबर से लागू होगा नया शेड्यूल, जानें कितने बजे लगेगी क्लास

कश्मीर घाटी में मौसम के बदलते हालात को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने नया टाइम टेबल जारी किया है। यह शेड्यूल 19 नवंबर से लागू होगा।

कश्मीर घाटी में मौसम के बदलते हालात को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने नया टाइम टेबल जारी किया है। यह शेड्यूल 19 नवंबर से लागू होगा। इसके दायरे में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र आएंगे। नए आदेश के मुताबिक, कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तय समय के अनुसार ही संचालित करना होगा। खास बात यह है कि अब श्रीनगर शहर और उसके बाहर स्थित स्कूलों के लिए अलग-अलग समय नहीं रहेगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी स्कूलों पर एक समान शेड्यूल लागू होगा।

Kashmir School Timing Changed

कश्मीर में बदला स्कूलों का समय (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दोपहर 2:30 बजे होंगे बंद

End of Feed