Jharkhand Board Result 2023, JAC Class 10th 12th Result 2023 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी करने जा रहा है। जिन स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए JHA10/12<स्पेस>Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा।
JAC 10th 12th Result 2023
JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई। जबकि, 2वीं की परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 5 अप्रैल तक किया गया है। यह परीक्षा 1256 केंद्रों पर सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक हुई। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: इस तारीख तक जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 20 मई को जारी कर देगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। JAC 10th 12th Result 2023 Date and Time की घोषणा होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download JAC Jharkhand Board Result 2023
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC Jharkhand Board Result 2023: यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स jac.jharkhand.gov.in से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से मिलेगी। मार्कशीट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।
