JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared at jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसल (JAC) ने कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared at jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसल (JAC) ने कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 31 मई को जारी कर दिया गया है। जेएसी 12वीं रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। वहीं, एसएमस से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025.

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025.

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: साइंस और कॉमर्स का पास प्रतिशत

सूचना के अनुसार, झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख स्टूडेंस् शामिल हुए थे। इनमें साइंस में करीब 98 हजार और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 79.26 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिसत 91.2 फीसदी है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed