JAC Class 9th, 11th Special Examination Result 2026 Released: झारखंड बोर्ड 9वीं 11वीं स्पेशल एग्जामिनेशन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 29 सितंबर 2026 को 9वीं और 11वीं क्लास की स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल रिज़ल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
JAC 9th, 11th Special Examination Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें झारखंड 9वीं, 11वीं स्पेश एग्जामिनेशन का रिजल्ट
JAC Class 9th Special Examination Result 2026: कब थी परीक्षा
बता दें जेएसी की ओर से कक्षा 9वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 फरवरी से आयोजित की गई थी। जबकि 11वीं की परीक्षा 25 फरवरी 2026 से निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
JAC Class 9th, 11th Special Examination Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Results of Class IX Special Examination - 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Code या Roll Number दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Jharkhand Special Examination Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
झारखंड बोर्ड 9वीं, 11वीं स्पेशल एग्जामिनेशन के स्कोर कार्ड पर नीचे दी गई कुछ ये महत्वपूर्ण जानकारिया उपलब्ध होंगी। यहां आप जान सकते हैं।
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- विषयवार मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
JAC 9th, 11th Passing Marks: पास होने के लिए इतने मार्क्स
जेएसी 9वीं 11वीं स्पेशल एग्जामिनेशन की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।
