JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023: लंबे इंतजार के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (झारखंड बोर्ड) आज यानी 23 मई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 10वीं और 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in से छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। इस साल जेएसी कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। झारखंड बोर्ड रिजल्ट के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023
How to check JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट विकल्प पर करें क्लिक।
- जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट को ध्यान से देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
Jharkhand Board 10th 12th Results 2023 केवल इस साइट पर आएंगे रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम कब जारी करेगा, अभी इस पर सटीक तारीख भले न है, लेकिन इन रिजल्ट की घोषणा jac.jharkhand.gov.in पर की जाएगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 - डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर नतीजे एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं।
