IT Sports Quota Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में नौकरी पाने की चाह रखने वाले और खेल जगत से जुड़े मेधावी युवाओं को बता दें कि आज दिल्ली के आयकर विभाग (Income Tax Delhi) में निकाली एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 10 नवंबर 2026 है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 पदों को भरा जाना है, जिसमें टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड II और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद शामिल हैं। उन सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन मौका है जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जो योग्य उम्मीदवार अभी तक किसी कारणवश अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे बिना देर किए आज रात 11:59 बजे से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। एक बार विंडो बंद होने क बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
IT Sports Quota Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
पदों के अनुसार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
टैक्स असिस्टेंट उम्मीदवार के पास 31 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच तय की गई है और चयन के बाद डेटा एंट्री स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
स्टेनोग्राफर ग्रेड II आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके लिए भी आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है और नियुक्ति के पश्चात स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट देना होगा।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास रखी गई है, और इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है।
खेल पात्रता उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2020 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच अधिकृत प्रतियोगिताओं में प्राप्त वैध खेल प्रमाण-पत्र होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST) के खिलाड़ियों को नियमानुसार आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AILET 2027 के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, ऐसे करें अप्लाई
क्या है भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खूबी यह है कि शुरुआती चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा -
1. शैक्षिक और आयु संबंधी मानदंडों की जांच
2. खेल उपलब्धियों, मेडल्स और उनके क्रम (जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व या राष्ट्रीय पदक) के आधार पर प्राथमिकता
3. ऑनलाइन आवेदन के आधार पर तैयार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
4. अंत में दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट व प्रमाणपत्र (शैक्षणिक योग्यता हेतु)
स्नातक की डिग्री या अंकपत्र (टैक्स असिस्टेंट पद के लिए)
सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी वैध खेल उपलब्धि प्रमाण-पत्र
जन्म तिथि की पुष्टि के लिए प्रमाण-पत्र
पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)
हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
ऑनलाइन आवेदन करने के सरल चरण
स्टेप 1 - सबसे पहले आयकर विभाग दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Sports Recruitment' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - दिए गए एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत व खेल उपलब्धियों की जानकारी भरें।
स्टेप 5 - मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आज रात 11:59 बजे से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 11 नवंबर को होने वाली बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा टली
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क इस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सामान्यतः कोई अतिरिक्त या भारी आवेदन शुल्क देय नहीं है, फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर शुल्क संबंधी नवीनतम दिशा-निर्देशों की पुष्टि जरूर कर लें।
