ISRO Recruitment Admit Card 2026: इसरो असिस्टेंट, JPA, UDC और स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 21 सितंबर को होगी परीक्षा

ISRO Recruitment Admit Card 2026: इसरो द्वारा सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO Recruitment Admit Card 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 27 जुलाई से 16 अगस्त 2026 के बीच सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

ISRO Recruitment Admit Card 2026

ISRO Recruitment Admit Card 2026 (Photo - AI)

ISRO भर्ती परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

आयोजक संस्थाइंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) - ICRB
पद के नामअसिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि10 सितंबर 2026
लिखित परीक्षा (CBT) तिथि21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटcdn.digialm.com

End of Feed