Success Story: इंटरव्यू से पहले अस्पताल में भर्ती फिर 22 साल में बनें IPS ऑफिसर, बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं सफीन हसन की कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 05:54 PM IST

IPS Safin Hasan Success Story: बिना मुश्किलों के सफलता हासिल करना नामुमकिन हैं। कुछ ऐसा ही मानना है सबसे कम उम्र में आईपीएस ऑफिसर बनने वाले सफिन हसन का। उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, फिर भी वो डटे रहे और अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करके दिखाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने पहले प्रयास में ही सफीन ने यूपीएससी में सफलता हासिल की।
  • इंटरव्यू से पहले हसन अस्पताल में भर्ती थे।
  • सफीन हसन केवल 22 साल की उम्र में आईपीएस ऑफिसर बने।

IPS Safin Hasan Success Story: सफीन हसन उन व्यक्तियों में से एक हैं जिनका सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। जिंदगी के हर एक पड़ाव पर मुसीबत उनका रास्ता रोके खड़ी रहीं लेकर उन्होंने डरने या घबराने की जगह मेहनत करने का रास्ता चुना। भारतीय पुलिस सेवा, आईपीएस ऑफिसर के रूप में काम करने वाले सफीन हसन (IPS Officer Safin Hasan) के पास बचपन में स्कूल फीस जमा करने तक के पैसे नहीं होते थे। बावजूद इसके सफीन ने जिंदगी से शिकायत करने की बजाए मेहनत करना एक अच्छा ऑप्शन माना और देख लिया अफसर बनने का सपना।

IPS Officer Safin Hasan Success Story

आईपीएस ऑफिसर सफीन हसन की सक्सेस स्टोरी

‘अगर मुश्किलें ना होती तो आईपीएस ना बनता’

एक इंटरव्यू में आईपीएस ऑफिसर सफीन हसन बताते हैं कि अगर उनकी जिंदगी में मुश्किलें ना होती तो वह कभी आईपीएस ऑफिसर बन ही ना पाते। केवल 22 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी (UPSC) पास करने वाले सफीन का मानना है कि अगर जिंदगी आराम से कट रही है तो आखिर हम क्यों मेहनत करना चाहेंगे? हम केवल तब ही मुश्किल रास्ता चुन सकेंगे जब हमारे पास उसके सिवाए कोई रास्ता ना हो। सफीन का कहना है कि अगर उन्होंने बचपन में गरीबी ना देखी होती तो शायद वह अफसर बनने की चाहत भी ना रखते।

End of Feed