IOB Security Guard 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने जारी किया सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

IOB Security Guard Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार iob.bank.in से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

IOB Security Guard Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की ओर से सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर अपने कॉल लेटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

IOB Security Guard Admit Card 2026

इंडियन ओवरसीज सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

End of Feed