International Women's Day 2026 Theme in Hindi: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों, समानता, सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों और मताधिकार की मांग से जुड़े आंदोलनों से हुई थी, और आज यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस बन चुका है। इस दिन विभिन्न देशों में कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, सेमिनार और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना होता है। भारत में प्रतिवर्ष महिला दिवस को एक खास थीम के अनुसार मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम क्या है?
International Womens Day 2026 Theme: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 थीम
International Women's Day History: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
20वीं सदी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई। दरअसल 1908 में कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए जमकर प्रदर्शन किया था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था। वहीं यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इस वजह से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 1911 में जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।
International Women's Day 2026 Theme: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का विषय है- 'Give to Gain' है।' इससे पहले साल 2025 में थीम थी- सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता सशक्तिकरण।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व:
- यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
- समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
- महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।
- शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
- यह दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर भी देता है।
- विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं की कहानियां समाज को प्रेरणा देती हैं।
- सरकार और संस्थाएं इस दिन महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
- यह दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किन देशों में मनाया जाता है
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। यह एक वैश्विक दिवस है, जिसे महिलाओं के अधिकार, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 8 मार्च को आयोजित किया जाता है। कई देशों में इस दिन रैलियां, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। कुछ देशों में तो 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम और अवकाश भी रखा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से यह दिवस वैश्विक स्तर पर महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
FAQs
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?
इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकार और समानता के लिए चलाए गए आंदोलनों से हुई थी, जबकि 1975 में United Nations ने इसे आधिकारिक मान्यता दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?
यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को सम्मान देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किन देशों में मनाया जाता है?
यह दिवस India, United States, Russia, China सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है।
महिला दिवस 2026 की थीम क्या है?
International Women's Day 2026 की प्रमुख थीम “Give To Gain” है। इस थीम का मतलब है कि जब समाज, संस्थाएं और लोग महिलाओं के लिए अवसर, समर्थन और संसाधन देते हैं, तो इससे पूरे समाज को लाभ मिलता है।
