हायर एजुकेशन में भारत के बढ़ते कदम, क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के प्रमुख ने की तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 09:28 PM IST

क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अध्यक्ष नुंजियो क्वाक्वेरेली ने इस साल क्यूएस विषय रैंकिंग प्रदर्शन में सभी जी 20 देशों का नेतृत्व करने के लिए भारत की सराहना की है, क्योंकि भारतीय विश्वविद्यालयों ने सभी जी20 देशों के बीच प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया।

QS World University Ranking: क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अध्यक्ष नुंजियो क्वाक्वेरेली ने इस साल क्यूएस विषय रैंकिंग प्रदर्शन में सभी जी 20 देशों का नेतृत्व करने के लिए भारत की सराहना की है। एक लिंक्डइन पोस्ट में, क्वाक्वेरेली ने भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली से संबंधित विषय के आधार पर लेटेस्अ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) के कुछ परिणाम साझा किए। पूरे एशिया में, भारत अब क्यूएस विषय रैंकिंग में फीचर्ड विश्वविद्यालयों की संख्या में दूसरे स्थान पर है।

QS World University Rankings

क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के प्रमुख ने की भारत की तारीफ

क्वाक्वेरेली ने लिखा, "इस साल, भारतीय विश्वविद्यालयों ने सभी जी20 देशों के बीच प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया- उनकी औसत रैंकिंग में 14 प्रतिशत (साल-दर-साल) का महत्वपूर्ण सुधार हुआ।"

End of Feed