भारत का पहला एआई-फर्स्ट एडवांस टेक्नोलॉजी करिकुलम होगा तैयार, कौन हैं बनाने वाले पीयूष नांगरू

वर्तमान समय तकनीकि का स्वर्णिम काल है जहां नित नए प्रयोग हो रहे हैं। AI यानी आर्टिफिशियनल इंटेलीजेंस के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रयोग कर रहे हैं और करियर के नए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। भारत में एआई के क्षेत्र में करियर बनाने के युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

AI First Advanced technology curriculum : वर्तमान समय तकनीकि का स्वर्णिम काल है जहां नित नए प्रयोग हो रहे हैं। AI यानी आर्टिफिशियनल इंटेलीजेंस के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रयोग कर रहे हैं और करियर के नए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। भारत में एआई के क्षेत्र में करियर बनाने के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही भारत का पहला एआई-फर्स्ट एडवांस टेक्नोलॉजी करिकुलम तैयार होने जा रहा है और इसे बना रहे हैं आईएमटी कॉलेज गाजियाबाद से पीजीडीएम करने वाले पीयूष नांगरू। बता दें कि पीयूष नांगरू वेदाम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के को फाउंडर हैं जो आर्टिफिशियनल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।

AI First Advanced technology curriculum

AI First Advanced technology curriculum

भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम के तहत हाल ही में वेदाम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी ने एआई-आधारित लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म एल्गो प्रेप को अधिग्रहीत कर लिया है जिसे स्थापना पूर्व-माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर निशांत चाहर और पूर्व-गूगल इंजीनियर सुभेश कुमार ने शुरू किया था। इसके बाद भारत का पहला एआई-नेटिव अंडरग्रेजुएट टेक करिकुलम तैयार किया जाएगा जो 2029 और उससे आगे की नौकरियों के लिए छात्रों को तैयार करेगा।

End of Feed