Indian Bank specialist officer vacancy 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian bank ने साल 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती स्केल 1, 2 और 3 के पदों के लिए की जाएगी, जिसमें आईटी, फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर, रिस्क और अन्य तकनीकी कैटेगरी के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री या एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।
Indian Bank Specialist Officer Vacancy 2026
फाइनेंस ऑफिसर के सबसे ज्यादा पद
बता दें कि इस भर्ती के तहत क्रेडिट ऑफिसर/फाइनेंस ऑफिसर के सबसे ज्यादा 250 पद हैं, वहीं आईटी इंजीनियर, मार्केटिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सिक्योरिटी, फॉरेक्स ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर, ट्रेजरी और एचआर के साथ-साथ वेल्थ मैनेजर जैसे पदों पर भी वेकेंसी निकाली गई है। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए उनकी योग्यता (sarkari naukri) और एक्सपीरियंस के आधार पर अलग-अलग स्केल पर नियुक्त किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री या एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी भी अच्छी खासी मिलेगी।
- स्केल I में ₹48,480 से ₹85,920 तक सैलरी दी जाएगी।
- स्केल II में ₹64,820 से ₹93,960 तक वेतन मिलेगा।
- स्केल III में ₹85,920 से ₹1,05,280 तक सैलरी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन? How to Apply:
- भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद 'Careers या 'Recruitment' सेक्शन में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- अब कैंडिडेट को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करना होगा, जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।
- फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (Application Fee) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान सफल होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करना जरूरी है।
- उम्मीदवारों के सलाह दी जाती है कि वे अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सेव कर लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
