Indian Army Recruitment 2027: भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह आखिरी मौका है। भारतीय सेना (Indian Army) ने टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स (TES-57) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इस सूचना के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन करे कि अंतिम तिथि आज 12 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक किसी कीरण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करें और एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
Indian Army Recruitment 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)
बता दें कि इस एंट्री के माध्यम से योग्य युवा बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के जरिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार बारहवीं कक्षा में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई कर चुके हैं और देश की रक्षा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मंच है।
आवेदन की तिथियां
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी और आज यानी 12 नवंबर 2026 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, 12वीं कक्षा में PCM विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का JEE (Mains) 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। शॉर्टलिस्टिंग के लिए जेईई मेंस का स्कोर और 12वीं के अंक आधार बनते हैं।
- इस कोर्स के ट्रेनिंग की पूरी अवधि के दौरान उम्मीदवार का अविवाहित रहना अनिवार्य है। केवल अविवाहित पुरुष भारतीय नागरिक ही इसके लिए पात्र हैं।
- जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2027 को न्यूनतम 16½ वर्ष और अधिकतम 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 02 जनवरी 2008 से 01 जनवरी 2011 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना TES-57 के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी और चरणों में बंटा होता है:
1. शॉर्टलिस्टिंग: 10+2 (PCM) के अंकों और JEE (Mains) 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
2. एसएसबी साक्षात्कार (SSB Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को चयन केंद्रों पर पांच दिवसीय कठिन एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है।
3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): एसएसबी में सफल होने वाले उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल टेस्ट होता है।
4. अंतिम मेरिट सूची: सभी चरणों के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 'जॉइन इंडियन आर्मी' की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आवेदन भरने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 3 - फॉर्म में 10+2 PCM के अंक और JEE (मेन्स) 2026 का विवरण सही-सही दर्ज किया गया है।
स्टेप 4 - भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों की एक प्रति अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है, यानी आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
ट्रेनिंग और भविष्य के अवसर
सफल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट (Lieutenant) के पद पर परमानेंट कमीशन (Permanent Commission) मिलता है। इस कोर्स के दौरान सेना की ओर से प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्रदान की जाती है, जिससे युवाओं का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के अपडेट के लिए 'जॉइन इंडियन आर्मी' की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
