Indian Army BSc Nursing Admission 2026: NEET 2026 पास करने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना की आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने B.Sc Nursing कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें जरूरी योग्यता और कैसे होंगे शॉर्टलिस्ट?
भारतीय सेना में बीएससी नर्सिंग का मौका, महिला उम्मीदवार 31 जुलाई तक करें आवेदन (Image - chatgpt)
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- उम्मीदवार का NEET UG 2026 परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है।
- 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों से पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 के बीच होनी चाहिए।
- इस कोर्स के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General) वर्ग की उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: शिक्षा में बड़ा बदलाव: पंजाब बना देश का पहला राज्य, जहां 1 से 12वीं तक AI होगा मुख्य विषय
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर B.Sc Nursing Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:
- NEET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेजों का सत्यापन
- जनरल इंटेलिजेंस और जनरल इंग्लिश टेस्ट
- इंटरव्यू
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
ये भी पढ़ें
नीट स्कोर सिर्फ आपको इंटरव्यू स्टेज तक पहुंचाने का पहला कट-ऑफ तय करता है। इसके बाद होने वाला टेस्ट ऑफ जनरल इंटेलिजेंस एंड जनरल इंग्लिश (TOGIGE) बहुत निर्णायक होता है। यह 80 अंकों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होता है जिसमें 40 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होती, लेकिन कम समय में जनरल इंग्लिश और रीजनिंग के सवाल हल करने की आपकी क्षमता ही आपको फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह दिलाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: JEE में AIR 1, IIT Bombay में एडमिशन और अब इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड, कबीर चिल्लर की सफलता बनी युवाओं के लिए मिसाल
