Indian Army Agniveer Recruitment 2024: इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के तहत शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 22 मार्च 2024 को बंद होने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 25000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
अग्निवीर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई
अग्निवीर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए 22 अप्रैल 2024 से 7 मई 2024 तक जेसीओ एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Agniveer Bharti 2024 में ऐसे करें अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
अपलोड किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
Indian Army Agniveer में कैसे होगा चयन?
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 में युवाओं का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इस वैकेंसी के लिए अप्रैल महीने में लिखित परीक्षा होगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट राउंड के लिए चुने जाएंगे।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
