Army Agniveer Answer Key 2025: भारतीय सेना जल्द ही Indian Army Common Entrance Exam (CEE) Exam 2025-2026 के लिए Army Agniveer Answer Key 2025 जारी करने वाली है। साथ ही आपत्तियां (यदि कोई हों) दर्ज करने की प्रक्रिया भी बताएगी। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक देश भर में आयोजित की गई थी। सभी विवरण यहां से देखें।
भारतीय सेना अग्निवीर उत्तर कुंजी 2025 (Image - Canva)
यह परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित थी। आवेदन की श्रेणी के अनुसार, उम्मीदवारों को एक घंटे में 50 प्रश्नों या दो घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे।
Indian Army Agniveer Answer Key 2025 How to Check
भारतीय सेना अग्निवीर आंसर की 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक
1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर उपलब्ध Indian Army Agniveer Answer Key 2025 Link पर क्लिक करना होगा।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. Indian Army Agniveer Answer Key 2025 Check करें
6. आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में किया गया था। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Indian Army Agniveer Answer Key 2025 Expected Date
बता दें, आमतौर पर परीक्षा के आयोजन के एक से दो दिन बाद आंसर की जारी कर दी जाती है, यही वजह है कि माना जा रहा है कि Indian Army Agniveer Answer Key 2025 Date 11 से 12 जुलाई या 13 जुलाई हो सकती है।
