India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी, जानें कैसे कर पाएंगे PDF डाउनलोड

India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा 3 मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद अब चौथी मेरिट लिस्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे है। माना जा रहा है कि चौथी लिस्ट जून के दूसरे सप्ताह तक आ सकती है।

India Post GDS 4th Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। विभाग की ओर से अब तक कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं, जिनके तहत हजारों युवाओं का चयन हुआ है। जिन अभ्यर्थियों का नाम शुरुआती तीन सूचियों में नहीं आ पाया है, वे अब बेसब्री से चौथी (GDS 4th Merit List) मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

India Post GDS 4th Merit List 2026

India Post GDS 4th Merit List 2026 (Photo -AI)

कब आएगी चौथी मेरिट लिस्ट

जो उम्मीदवार कुछ अंकों से पिछली सूचियों में जगह बनाने से चूक गए थे, उनके लिए चौथी लिस्ट एक बड़ा अवसर लेकर आएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक डाक विभाग बचे हुए रिक्त पदों को भरने के लिए एक नई चयन सूची (GDS 4th Merit List) लाइव कर देगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

End of Feed