BA बीकॉम नहीं 12वीं के बाद करें ये 5 डिप्लोमा कोर्स, कम समय में कमाएंगे लाखों

Highest Paying Diploma Course In India: यदि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी है तो आप साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा कर सकते हैं। इस समय लगभग सभी सरकारी व प्राइवेट कंपनियों में साइबर सिक्योरिटी की मांग बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। बता दें इसके अंतर्गत डाटा कलेक्शन एंड प्रोसेसिंग, स्कियोरिटी स्ट्रैटजीज, ऑपरेशनल सेफ्टी मैनेजमेंट, रोल ऑफ मिडलमेन, सिक्योरिट इकोनॉमिंक्स एंड पॉलिसी, सायबर लॉ, साइबर सुरक्षा का परिचय, क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्किंग, फायरवॉल से संबंधित विषय पढ़ाया जाता है। तमाम कॉलेज व संस्थान इसमें डिप्लोमा करवाते हैं।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated May 24 2026, 13:02 IST
आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमाImage Credit : Istock01 / 07

आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा

इन दिनों मार्केट में एआई की जानकारी रखने वालों की काफी डिमांड है। ऐसे में इस समय आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा सबसे बेस्ट हो सकता है। यह कोर्स तो वैसे कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आता है, लेकिन कई ऑफलाइन और ऑनलाइन संस्थान हैं जो इस एआई में डिप्लोमा करवाते हैं।

हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में डिप्लोमाImage Credit : Istock02 / 07

हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में डिप्लोमा

यदि आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आपको पीछे हटना पड़ रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप हार्डवेयर नेटवर्किंग या कंप्यूटर हार्डवेयर में डिप्लोमा या कोर्स कर सकते हैं। इन दिनों सीसीएनए और सीसीएनटी हार्डवेयर नेटवर्किंग कोर्स की काफी डिमांड है।

डिप्लोमा इन फोटोग्राफीImage Credit : Istock03 / 07

डिप्लोमा इन फोटोग्राफी

यदि आप फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं तो फोटोग्राफी में अपना करियर आजमा सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट फोटोग्राफी में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स ना केवल आसान है बल्कि इसे करने के बाद आपको जल्द नौकरी भी मिल सकती है। इकस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी बड़ी कंपनी या मीडिया संस्थान में बतौर फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर के तौर पर नौकरी के रास्ते खुल सकते हैं।

डेटा साइंस में डिप्लोमाImage Credit : Istock04 / 07

डेटा साइंस में डिप्लोमा

इंफोर्मेशनल टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस युग में डेटा का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में डेटा साइंस तेजी से उभरती हुई फील्ड है। आप चाहें तो इस क्षेत्र में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर अपना करियर सेट कर सकते हैं।

जर्नलिज्म में डिप्लोमाImage Credit : Istock05 / 07

जर्नलिज्म में डिप्लोमा

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र मे रुचि रखते हैं और हिंदी या अंग्रेजी में अच्छी पकड़ है, तो जर्नलमिज्म में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत के 1 से 2 साल कड़ी मेहनत व संघर्ष करना होगा। डिप्लोमा कंपलीट होने के बाद भी स्टूडेंट्स को कम से कम 1 साल मेहनत करना होगा। इसके बाद आप इस क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं।

इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमाImage Credit : Istock06 / 07

इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमा

यदि इंटीरियर डिजाइनिंग में आपका इंटरेस्ट है तो आपके लिए यह कोर्स बेहद खास रहने वाला है। इस कोर्स को करने के बाद ना केवल आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी बल्कि यदि आप चाहें तो अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। बता दें इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स 6 माह से 1 साल का होता है।

ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशनImage Credit : Istock07 / 07

ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन

बता दें ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन का कोर्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो इसमें भी डिप्लोमा कर सकते हैं। इसे करने के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!