एजुकेशन

दिल्ली की Ambedkar University में कैसे मिलता है एडमिशन? जानें कोर्स, सीट और प्लेसमेंट डिटेल्स यहां

दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित Ambedkar University में एडमिशन लेने की प्लानिंग है तो पहले जान लीजिए कि यहां दाखिला मिलता कैसे है और यूजी कोर्स में कितनी सीटें उपलब्ध है।

Image

दिल्ली की Ambedkar University में कैसे मिलता है एडमिशन (Photo - AI)

Ambedkar University Admission 2026: दिल्ली में कई अच्छे विश्वविद्यालय हैं, जिसमें प्रवेश के लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं। उन्हीं विश्वविद्यालयों में से एक है अंबेडकर यूनिवर्सिटी, जहां प्रवेश का सपना लिए हजारों छात्र दिल्ली की तरह अपना रुख करते हैं। दिल्ली सरकार से वित्त पोषित इस यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स दोनों की शिक्षा प्रदान की जाती है। अगर आप भी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित इस विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां कितनी सीटें है, एडमिशन की प्रक्रिया क्या है, दाखिले के लिए कितने अंक चाहिए आदि।

दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी कब बनी थी?

दिल्ली में स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी (Ambedkar University) की स्थापना 2007 में विधानमंडल अधिनियम के माध्यम से की गई थी। बता दें कि इसे जुलाई 2008 में अधिसूचित किया गया था और अगस्त 2008 में यहां शैक्षणिक कार्यों की शुरुआत हुई थी।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन?

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रवेश की प्रक्रिया अब सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के अंकों के आधार पर पूरी की जाती है। यूनिवर्सिटी द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, जो पूरी तरह से सीयूईटी के अंकों के आधार पर होती है। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर भी छात्र प्रवेश प्राप्त कर पाते हैं।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी है?

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं में छात्र के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है, तभी वह यहां प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। सीयूईटी यूजी परीक्षा के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में कौन-कौन से कोर्स हैं?

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स उपलब्ध है। इसमें मुख्य तौर पर आर्ट्स के विषय, विज्ञान, कॉमर्स, सामाजिक विज्ञान, मैनेजमेंट आदि कोर्स की शिक्षा प्रदान की जाती है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में यूजी की कितनी सीटें है?

दिल्ली में स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स की कुल 997 सीटें है, जिसमें से 754 सीटें केवल दिल्ली के छात्रों के लिए है और 133 सीटें दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए, अतिरिक्त सीटें 90 है, जो आरक्षित श्रेणी के लिए है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट और पैकेज?

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में छात्रों का एक अपना प्लेसमेंट सेल है, जिसके माध्यम से हर साल एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश की कई कंपनियां छात्रों को हायर करने के लिए आती हैं। यहां यूजी कोर्स का औसत पैकेज 4 से 5 लाख रुपये का है और पीजी कोर्स का औसत पैकेज 4.5 से 7.5 लाख रुपये तक का है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article