Independence Day 2026: 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) के ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के उज्ज्वल भविष्य और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत की इस यात्रा में देश की युवा शक्ति ही सबसे बड़ी साधक और सबसे बड़ी लाभार्थी है। इसके साथ ही उन्होंने तेजी से बदल रही इस दुनिया में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी छात्रों के लिए नए अवसर पेश कर रही है। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि भारत को महज एक उपभोक्ता बाजार बनने के बजाय दुनिया का सबसे बड़ा 'इनोवेशन हब' बनना होगा। इसके लिए सरकार ने युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 लाख करोड़ रुपये के इनोवेशन फंड की घोषणा भी की है। इस बीच उन्होंने फ्यूचर की प्रमुख टेक्नोलॉजी को भी रेखांकित किया, जो आधुनिक समय में करियर के नए क्षितिज खोलने वाली है।
Independence Day 2026
फ्यूचर करियर के 5 बड़े स्कोप
लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भविष्य की उन 5 प्रमुख तकनीकों को नाम लिया, जो भविष्य में करियर के नए रास्ते खोलने वाली है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) - पीएम ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज का जमाना एआई का है।' यह सच है, आज पूरी दुनिया में एआई का बोलबाला है। ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग और स्मार्ट डेटा विश्लेषण के क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं बन रही हैं। ऐसे में अगर छात्र इस क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो उनके पास करियर स्कोप की कमी नहीं है और हाई इनकम पैकेज पर कंपनियां उन्हें हायर करने के लिए तैयार हैं।
क्वांटम कंप्यूटिंग - आधुनिक अनुसंधान और सुपरकंप्यूटिंग की दुनिया में क्वांटम टेक्नोलॉजी युवाओं को रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में आगे बढ़ने का मौका देगी। क्वांटम एआई, क्वांटम फिजिक्स तेजी आधुनिक जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के पास केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अच्छे रोजगार के अवसर उपलब्ध है।
स्पेस सेक्टर - भारत बीते कुछ सालों से साइंस और स्पेस साइंस पर जोर दे रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में स्पेस साइंस को भी फ्यूचर के लिए जरूरी बताया है। इस क्षेत्र में निजी भागीदारी और स्टार्टअप्स के आने से स्पेस टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट सेक्टर में करियर के नए रास्ते खुले हैं। स्पेस साइंस को युवाओं में बढ़ावा देने के लिए देश में समय-समय पर कई प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं।
रोबोटिक्स - जैसी पीएम ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज का जमाना रोबोटिक्स का भी है। यह कहना गलत नहीं होगा की बीते कुछ सालों में इस क्षेत्र में तेजी से वृद्धि देखी गई है। मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल और डिफेंस के क्षेत्र में रोबोटिक्स इंजीनियर और एक्सपर्ट्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि एक सुरक्षित और सफल करियर के लिए छात्र रोबोटिक्स में आगे बढ़ रहे हैं।
डेटा सेंटर - डिजिटल इंडिया के इस दौर में डेटा मैनेजमेंट और डेटा सेंटर का बुनियादी ढांचा युवाओं के लिए टेक-जॉब्स का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यह भी फ्यूचर का वह करियर स्कोप है, जो न केवल छात्रों को हाई इनकम देगा बल्कि जॉब सिक्योरिटी भी देता है।
जॉब सिक्योरिटी के साथ बेहतरीन होगा सैलरी पैकेज
अपने भाषण में AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और डेटा सेंटर का जिक्र पीएम मोदी ने किया है, वे न केवल आज के समय में तेजी से उभर रहे हैं, बल्कि भविष्य की पूरी अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाले हैं। इन इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के कई बड़े फायदे हैं।
जॉब की सुरक्षा : पारंपरिक नौकरियां जहां ऑटोमेशन के कारण जोखिम में पड़ रही हैं, वहीं इन हाई-टेक क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की भारी कमी है। इसलिए इनमें जॉब सिक्योरिटी काफी मजबूत मानी जाती है।
बेहतरीन सैलरी पैकेज : इन क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन हासिल करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआती करियर में ही आकर्षक सैलरी पैकेज और तेजी से ग्रोथ मिलती है।
इनोवेशन और स्टार्टअप के मौके : भारत सरकार के 1 लाख करोड़ रुपये के इनोवेशन फंड और 2.5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स के इकोसिस्टम की बदौलत युवा केवल नौकरी पाने वाले ही नहीं, बल्कि खुद का वेंचर शुरू करने वाले भी बन सकते हैं।
ग्लोबल डिमांड : यह ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में है। यानी इन स्किल्स को सीखकर दुनिया भर के बाजार में काम करने के दरवाजे खुल जाते हैं।
यदि युवा अपनी पढ़ाई के दौरान इन आधुनिक तकनीकों से जुड़ी प्रैक्टिकल स्किल्स, सर्टिफिकेशन और रिसर्च पर ध्यान दें, तो उनका करियर न केवल सुरक्षित रहेगा, बल्कि वे 'विकसित भारत' के निर्माण में भी सीधी भूमिका निभा सकेंगे। भारत सरकार भी इसलिए इन क्षेत्रों पर जोर दे रही है और युवाओं में इसे बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
