March 2026 Important Days List: होली से लेकर महिला दिवस तक; यहां देखें मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

March 2026 Important Days List: मार्च महीने की शुरुआत इस साल होली के त्योहार के साथ हो रही है। उसके बाद महिला दिवस, हैप्पीनेस डे, सीआईएसएफ स्थापना दिवस जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं। आइए आपको उन दिवस के बारे में बताएं।

March 2026 National International Important Days Holidays: मार्च का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण महीना है। इसमें न केवल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, बल्कि इसी महीने में रंगों का त्योहार होली भी आता है। इस साल मार्च (2026) महीने की शुरुआत होली के साथ होने वाली है। इसके अलावा सांस्कृतिक उत्सवों के साथ जागरूकता दिवस मनाए जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह जानना जरूरी की है कि मार्च के महीने में होली के त्योहार के अलावा और कौन-कौन से महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं। महत्वपूर्ण दिवसों का यह कैलेंडर न केवल छात्रों को छुट्टियों की जानकारी देता है, बल्कि विश्व में पहले घटी कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं होली, वुमन डे, जल दिवस समेत अन्य त्योहारों के बारे में।

March 2026

March 2026 Important Days List

मार्च 2026 महत्वपूर्ण दिवस (March 2026 National-International Days)

दिनांकदिवस का नामराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
1 मार्चशून्य भेदभाव दिवसअंतरराष्ट्रीय
1 मार्चविश्व नागरिक सुरक्षा दिवसअंतरराष्ट्रीय
3 मार्चविश्व वन्यजीव दिवसअंतरराष्ट्रीय
3 मार्चविश्व श्रवण दिवसअंतरराष्ट्रीय
3 मार्चहोलिका दहनराष्ट्रीय
4 मार्चहोली (धुलंडी/रंगवाली होली)राष्ट्रीय
4 मार्चराष्ट्रीय सुरक्षा दिवसराष्ट्रीय
8 मार्चअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसअंतरराष्ट्रीय
10 मार्चCISF स्थापना दिवसराष्ट्रीय
12 मार्चविश्व किडनी दिवसअंतरराष्ट्रीय
12 मार्चदांडी मार्च वर्षगांठराष्ट्रीय
14 मार्चपाई (Pi) दिवसअंतरराष्ट्रीय
15 मार्चविश्व उपभोक्ता अधिकार दिवसअंतरराष्ट्रीय
16 मार्चराष्ट्रीय टीकाकरण दिवसराष्ट्रीय
18 मार्चआयुध निर्माण दिवसराष्ट्रीय
20 मार्चअंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवसअंतरराष्ट्रीय
20 मार्चविश्व गौरैया दिवसअंतरराष्ट्रीय
21 मार्चविश्व वानिकी दिवसअंतरराष्ट्रीय
21 मार्चविश्व कविता दिवसअंतरराष्ट्रीय
22 मार्चविश्व जल दिवसअंतरराष्ट्रीय
22 मार्चबिहार दिवसराज्य
23 मार्चशहीद दिवसराष्ट्रीय
23 मार्चविश्व मौसम विज्ञान दिवसअंतरराष्ट्रीय
24 मार्चविश्व क्षय रोग (TB) दिवसअंतरराष्ट्रीय
27 मार्चविश्व रंगमंच दिवसअंतरराष्ट्रीय
29 मार्चमहत्व रविवार (Palm Sunday)धार्मिक दिवस
31 मार्च महावीर जयंतीधार्मिक दिवस

End of Feed