IMA Passing Out Parade 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई IMA परेड, 9 महिला कैडेट्स ने बनाया नया कीर्तिमान

IMA Passing Out Parade 2026: इस बार भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। बता दें पहली बार ऐसा हुआ है जब आईएमए से नौ महिला कैडेट्स ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सेना में अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है।

IMA Passing Out Parade 2026: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड इस बार हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब आईएमए से नौ महिला कैडेट्स ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सेना में अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है। यह उपलब्धि केवल इन महिला कैडेट्स के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना और देश की लाखों युवतियों के लिए भी प्रेरणा है।

IMA Passing Out Parade 2026

IMA Passing Out Parade 2026: आईएमए पासिंग आउट परेड में 9 महिला कैडेट्स ने बनाया नया कीर्तिमान

अब तक भारतीय सेना में महिलाओं की नियुक्ति मुख्य रूप से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के माध्यम से होती थी। इस व्यवस्था के तहत महिला अधिकारियों को एक निश्चित अवधि तक सेवा देनी पड़ती थी, जिसके बाद वह परमानेंट कमीशन के लिए पात्र मानी जाती थी। लेकिन इस बार IMA से पास आउट होने वाली नौ महिला कैडेट्स सीधे परमानेंट कमीशन प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी बनेंगी। यह बदलाव भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

End of Feed