IIT kharagpur Placement: यूपी के सत्यम पांडे ने आईआईटी खड़गपुर में किया टॉप, मल्टीनेशनल कंपनी में मिला 40 लाख का पैकेज

IIT kharagpur student Satyam Pandey Package: उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले सत्यम पांडे ने आईआईटी खड़गपुर में टॉप किया है। इसके बाद उसे कैंपस प्लेसमेंट में सालाना 40 लाख रुपये का पैकेज मिला है।

IIT kharagpur student Satyam Pandey Package: सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती है और इस बात को साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले सत्यम पांडे ने। कड़ी मेहनत और लगन के आगे सफलता कैसे कदम चूमती है ये बात सत्यम ने साबित कर दी है। सत्यम पांडे ने आईआईटी खड़गपुर में टॉप किया है। इसके बाद उसे कैंपस प्लेसमेंट में सालाना 40 लाख रुपये का पैकेज मिला है। इस उपलब्धि पर आईआईटी के निदेशक डॉक्टर बीके तिवारी ने सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी।

IIT kharagpur student Satyam Pandey Package

IIT kharagpur student Satyam Pandey Package

कौन हैं सत्यम पांडे

त्यम पांडे जिले के अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी निवासी डॉक्टर विजय पांडे के बेटे है। सत्यम के पिता डॉक्टर विजय कुमार पांडे ने बताया कि वो बचपन से ही पढ़ने में तेज था। सत्यम ने आईआईटी खड़कपुर से बीटेक किया और फिर एमटेक में टॉप किया है। इसके बाद सत्यम पांडे का चयन भी कैंपस प्लेसमेंट के अंतर्गत एक एक्सेन्चर कंपनी में 40 लाख पैकेज में हो गया है।

End of Feed