Education News: IIT कानपुर ने 122 आईपीआर दाखिल कर शोध-नवाचार में बनाया कीर्तिमान, जानें क्या है IPR

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2024, 08:45 PM IST

Education News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने वर्ष 2023 में शोध-नवाचार क्षेत्र में 122 आईपीआर दाखिल किया। दायर किए आईपीआर में 108 पेटेंट, 4 डिज़ाइन पंजीकरण, 3 कॉपीराइट और एक ट्रेडमार्क आवेदन के आलावा 4 यूएस और 2 चाइना पेटेंट भी शामिल हैं।

Education News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने वर्ष 2023 में शोध-नवाचार क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया स्थापित किया। संस्थान ने पिछले वर्ष 122 आईपीआर दाखिल कर यह उपलब्धि हासिल की। इतना ही नहीं, दायर किए आईपीआर में 108 पेटेंट, 4 डिज़ाइन पंजीकरण, 3 कॉपीराइट और एक ट्रेडमार्क आवेदन के आलावा 4 यूएस और 2 चाइना पेटेंट भी शामिल हैं।

IIT Kanpur

आईआईटी कानपुर

ज्ञातव्य हो कि अब आईआईटी कानपुर ने इस उपलब्धि के साथ कुल 1039 इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स हासिल करने के आंकड़े को पा लिया है। अब यह संस्थान, एनआईआरएफ 2023 में इनोवेशन श्रेणी में शीर्ष स्थान पर है।

End of Feed