IIT JAM 2025 Exam Schedule Released: IIT JAM Exam Date आ गई है। इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हुआ जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JAM 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल देखना चाहते थे। इस परीक्षा शिड्यूल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT दिल्ली (IIT JAM 2025 Exam Conducted by) द्वारा जारी किया गया है। परीक्षा के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, इच्छुक छात्र jam2025.iitd.ac.in या इस खबर से पूरा शिड्यूल व परीक्षा की तारीख चेक व डाउनलोड कर सकते हैंं।
IIT JAM परीक्षा का शिड्यूल हुआ जारी
संस्थान 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी), मास्टर ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी (एमएससी टेक), मास्टर ऑफ साइंस बाय रिसर्च (एमएस रिसर्च), एमएससी-एमटेक दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी और एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेएएम परीक्षा आयोजित करता है।
IIT JAM 2025 Registration, कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से 11 अक्टूबर 2024 के बीच किया जा सकेगा। यदि इस तारीख के बाद पंजीकरण नहीं किया गया, तो इसे बढ़ाया नहीं जाएगा।IIT JAM 2025 Exam Date, कब है परीक्षा
आधिकारिक साइट पर लिखा है - Joint Admission Test for Masters (JAM) 2025 examination will be held on 2nd February, 2025 (Sunday) in two sessions.संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेएएम) 2025 परीक्षा 2 फरवरी, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
IIT JAM 2025 Exam Form Date, कब तक करें पंजीकरण
IIT JAM 2025 Exam Date Application Form- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर, 2024 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विंडो 11 अक्टूबर, 2024 को बंद हो जाएगी।
IIT JAM 2025 Exam Schedule, आईआईएम जैम 2025 कार्यक्रम
| जेओएपीएस की वेबसाइट खुलने की तिथि | 3-सितंबर |
| पंजीकरण बंद करने की अंतिम तिथि | 11-अक्टूबर |
| परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी, लिंग बदलने की अंतिम तिथि | 30-नवंबर |
| प्रतिपूरक समय की पुष्टि, लेखक की सहायता | 30-दिसंबर |
| वैध ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र अपलोड करना | 20-नवंबर |
| जैम प्रवेश पत्र की उपलब्धता | जनवरी |
| परीक्षा की तिथि | 2-फरवरी |
| परिणामों की घोषणा | 16-मार्च |
| डाउनलोड के लिए स्कोरकार्ड की उपलब्धता | 25-मार्च |
| प्रवेश के लिए पोर्टल खुलने की तिथि | 2-अप्रैल |
