IIT Courses Beyond BTech: बीटेक ही नहीं, IIT से इंजीनियरिंग के अलावा इन विषयों में भी मिलती है डिग्री, देखें पूरी लिस्ट

IIT Courses Beyond BTech: आईआईटी संस्थान भले ही बीटेक और इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सबसे प्रसिद्ध है, लेकिन यहां मैनेजमेंट, आर्ट्स, साइंस , मेडिकल और कई अन्य विषयों में डिग्री प्रदान की जाती है।

IIT Courses Beyond BTech: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT का नाम सुनते ही अक्सर सबसे पहले मन में बीटेक (BTech) और इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं। संस्थान के नाम के आधार पर अधिकांश लोग यह मान लेते हैं कि आईआईटी में केवल टेक्नोलॉजी यानी इंजीनियरिंग (बीटेक और एमटेक) विषय होते हैं। लेकिन यह एक मिथ (Myth) है। बता दें कि बीते कुछ सालों से आईआईटी संस्थानों ने अपने परिसर का दायरा तेजी से बढ़ाया है। अब यह संस्थान बीटेक, एमटेक और इंजीनियरिंग में पीएचडी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां विभिन्न विषयों में डिग्री कोर्स ऑफर किए जाते हैं। जी हां, अब आईआईटी का थप्पा लेने के लिए आपको इंजीनियरिंग करने की जरूरत नहीं है। छात्र विज्ञान, प्रबंधन, डिजाइन, ह्यूमैनिटीज, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, डेटा साइंस, कानून और चिकित्सा विषय की शिक्षा प्राप्त करते हुए भी अपनी शैक्षणिक सफर पर आईआईटी की मुहर लगवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि IIT में इंजीनियरिंग के अलावा किन विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती है।

IIT Courses Beyond BTech

IIT Courses Beyond BTech (Photo - AI/Newsroom Verified)

सिर्फ बीटेक नहीं मिलती है विभिन्न डिग्रियां

छात्रों को बता दें कि आईआईटी में केवल बैचलर की डिग्री के अलावा मास्टर, पीएचडी और डुअल विषयों की डिग्री प्रदान की जाती है। बीटेक के अलावा उम्मीदवार बीएससी, बैचलर इन डिजाइन, मास्टर इन डिजाइन, एमबीए, मेडिकल, एमएससी, बीएससी की डिग्री भी प्रदान की जाती है। इसका अर्थ यह है इंजीनियरिंग के अलावा अन्य विषयों में रूचि रखने वाले छात्र भी अब आईआईटी में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed