Education News: बिना खर्च के होगी आईआईटी और मेडिकल जैसे कठिन कोर्सेज की पढ़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2023, 04:37 PM IST

Education News: साइंस स्ट्रीम के ज्यादातर छात्र आईआईटी और मेडिकल जैसी लाइन में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी के चलते वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ छात्रों को अब एक नया 'साथी' मिलने जा रहा है।

Education News: आईआईटी और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ छात्रों को अब एक नया 'साथी' मिलने जा रहा है। 'सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम (एसएटीएचईई) यानी साथी एग्जाम की तैयारी करवाएगा।

IIT and Medical Study will be free

बिना खर्च के होगी आईआईटी और मेडिकल जैसे कठिन कोर्सेज की पढ़ाई

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक आईआईटी कानपुर की मदद से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह एक नई पहल की है। शिक्षा मंत्रालय का यह भी कहना है कि 'साथी' के जरिए देश के प्रसिद्ध आईआईटी संस्थानों और बेंगलुरु स्थित आईआईएससी के फैकेल्टी छात्रों की मदद करेंगे।

End of Feed