IIMC PG Admission 2024, IIMC Admission 2024: भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर 24 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स चेक कर सकते हैं।
IIMC PG Admission 2024
IIMC PG Admission 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
आईआईएमसी में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा (अंग्रेजी)
- आईआईएमसी दिल्ली में 68 सीटें
- आईआईएम ढेंकनाल - 68 सीटें
- आईआईएमसी आइजोल-30 सीटें
- आईआईएमसी अमरावती-30 सीटें
- आईआईएमसी कोट्टायम-30 सीटें
- आईआईएमसी जम्मू-30 सीटें
पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा (हिन्दी)
- आईआईएमसी दिल्ली - 68 सीटें
- आईआईएमसी जम्मू - 30 सीटें
- आईआईएमसी अमरावती- 30 सीटें
रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा
- आईआईएमसी दिल्ली-51 सीटें
पीजी विज्ञापन और जनसंपर्क
- आईआईएमसी दिल्ली-77 सीटें
डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा
- आईआईएमसी दिल्ली-30 सीटें
- आईआईएमसी आइजोल-30 सीटें
- आईआईएमसी जम्मू-30 सीटें
- आईआईएमसी कोट्टायम -30 सीटें
How to Apply for IIMC P Admissions 2024
- सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी जरूर दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉम जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
आईआईएमसी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू भाषाओं में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
