IIM Lucknow में शुरू होने जा रहा है 4 साल का UG कोर्स, 12वीं पास छात्रों को ऐसे मिलेगा एडमिशन

IIM Lucknow ने 41 साल पूरे होने के बाद संस्थान में एक बड़ा शैक्षणिक बदलाव किया है। आईआईएम लखनऊ 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 4 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 4 साल के इस कोर्स में मैनेजमेंट के साथ एआई को जोड़ा गया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) भारत में एमबीए कोर्स के लिए प्रसिद्ध है। मैनेजमेंट कोर्स के लिए प्रसिद्ध IIM लखनऊ 41 साल का हो गया है। अपने 41 फाउंडेशन डे पर बड़े शैक्षणिक बदलावों के साथ आईआईएम लखनऊ 12वीं पास छात्रों के लिए भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने जा रहा है। अगर आपको भी मैनेजमेंट कोर्स करने का सपना है तो अब आपको IIM से बढ़ने के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब आप IIM Lucknow से मैनेजमेंट में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स भी कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

IIM Lucknow

IIM Lucknow में शुरू होने जा रहा है 4 साल का UG कोर्स (Photo - IIM Lucknow Website)

मैनेजमेंट में चौथे स्थान पर IIM Lucknow

बता दें कि भारत सरकार की मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की रैंकिंग में आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड के बाद आईआईएम लखनऊ ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में इस संस्थान द्वारा 12वीं पास छात्रों के लिए मैनेजमेंट में यूजी कोर्स शुरू करना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

End of Feed