Education News India: आईआईएम कोझिकोड ने एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट का 18वां बैच लॉन्च किया है। यह दो साल का एमबीए प्रोग्राम है, इसमें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा और कैंपस में रोचक मॉड्यूल्स का अनुभव भी शामिल है। 'द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (आईआईएमके)' द्वारा शुरू हुए इस एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएम कोझिकोड ने लॉन्च किया एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट का 18वां बैच
इसका लॉन्च होना वैश्विक मापदंडो एवं उद्योग की बढ़ती मांगों के अनुसार विश्व-स्तरीय एक्जीक्यूटिव शिक्षा देने में आईआईएम के जारी नेतृत्व पर रोशनी डालता है।
दीक्षांत समारोह भी संपन्न
ईपीजीपी इन मैनेजमेंट का 18वां बैच शुरू होने के बाद 15वें ग्रेजुएटिंग बैच का एक शानदार दीक्षांत समारोह हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा था। इसमें रिकॉर्ड 615 छात्र शामिल किए गए। इस चमकदार समारोह में आईआईएम कोझिकोड के डायरेक्टर प्रोफेसर देबाशीस चटर्जी ने भाषण दिया। इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन भी वहां मौजूद थे।
इस घोषणा के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए, आईआईएम कोझिकोड के डायरेक्टर प्रोफसर देबाशीस चटर्जी ने कहा, ‘‘ईपीजीपी के 18वें समूह का स्वागत करते हुए, हम दुनिया भर के बिजनेस लीडर्स तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। ये लीडर ईमानदारी, उद्देश्य और हमेशा सीखने की इच्छा के साथ आगे बढ़ते हैं। इस प्रोग्राम की पढ़ाई और असल दुनिया से जुड़ाव बहुत मजबूत है। यह तेजी से जटिल होती वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रभावी नेतृत्व के लिए पेशेवरों को तैयार करता है। ईपीजीपी ने अलग-अलग पेशेवर और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के लोगों को सशक्त बनाकर भविष्य के लिए तैयार लीडर बनाया है।"
ईपीजीपी को नए विचारों, बदलाव लाने वाले नेतृत्व और करियर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए बनाया गया है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा और कैंपस में रोचक मॉड्यूल्स का अनुभव शामिल है। पिछले बैचेज की तरह 18वां बैच भी बहुत अलग हटकर होगा। इसमें कई तरह के उद्योगों के लोग शामिल थे, जैसे आईटी, कंसल्टिंग, एयरोस्पेस, बैंकिंग, सरकारी क्षेत्र, ऊर्जा, ऑटोमोटिव, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और मैन्युफैक्चरिंग।
इस प्रोग्राम में पुरुषों एवं महिलाओं का अनुपात बेहतर
पिछले बैचेस के विद्यार्थी अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से थे, जैसे कि इंजीनियरिंग, मेडिसिन और आर्किटेक्चर से लेकर लॉ और फैशन टेक्नोलॉजी। उन्हें 3 से लेकर 25 वर्षों तक का अनुभव था। महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रोग्राम में पुरुषों एवं महिलाओं का अनुपात लगातार बेहतर हो रहा है। इसके 17वें बैच में 26% महिलाएं थीं, जो कि अब तक का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व रहा। इस तरह सबको शामिल करने की उत्कृष्टता के लिये आईआईएम की प्रतिबद्धता दिखती है।
ईपीजीपी को दुनियाभर से मान्यता मिली है और यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के मुताबिक एशिया के टॉप एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स में शामिल है। इसमें साल दर साल सीखने वालों की रिकॉर्डतोड़ संख्या आ रही है। इसके अलावा, आईआईएम कोझिकोड को आईआईएमके लाइव के माध्यम से एएमबीए, एक्विस, बिजनेस इनक्युबेटर और आंत्रप्रेन्योरशिप सेंटर से वैश्विक मान्यता भी मिली है।
750 घंटे की पढ़ाई
ईपीजीपी में 750 घंटे की पढ़ाई एक इंटरैक्टिव लर्निंग (आईएल) प्लेटफॉर्म के जरिये होती है और कैम्पस में गहन प्रशिक्षण के तीन मॉड्यूल्स उसे पूरा करते हैं। इस फॉर्मेट में विद्यार्थी अपने कॅरियर में बिना किसी बाधा के बेहतरीन शैक्षणिक प्रगति कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण कोर्सेस का एक व्यापक मिश्रण होता है, जैसे कि अकाउंटिंग, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, फाइनेंस, स्ट्रैटेजी और ह्यूमन रिसोर्सेस। इसके साथ ही इंटरनेशनल बिजनेस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कॉर्पोरेट अकाउंटेबिलिटी जैसे वैकल्पिक पाठ्यक्रम भी हैं।
पढ़ाने का तरीका होगा जोरदार
इस प्रोग्राम में पढ़ाने का तरीका जोरदार है, जो लेक्चर, केस स्टडीज, व्हाइट पेपर्स, सिम्युलेशंस, असाइनमेंट्स, प्रेजेंटेशंस और लाइव प्रोजेक्ट्स को शामिल करता है। इन सभी का संचालन आईआईएमके के टीचर्स और उद्योग के अनुभवी पेशेवर करते हैं। विद्यार्थियों को कैम्पस में एक-एक सप्ताह के तीन इमर्शंस का फायदा और आईआईएमके के 13000 से ज्यादा भूतपूर्व छात्रों के सशक्त पेशेवर नेटवर्क तक पहुँच भी मिलती है। इस प्रकार उद्योगों और क्षेत्रों में उनके स्थायी संपर्क बन जाते हैं।
प्रोग्राम में एडमिशन के लिये चयन की प्रक्रिया कठोर है। इसमें एक्जीक्यूटिव मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट (ईएमएटी) और पर्सनल इंटरव्यू होता है। विकल्प के तौर पर आवेदक ईएमएटी के बदले सीएटी, जीआरई या जीएमएटी के वैध अंक (ईएमएटी की तारीख से तीन साल से ज्यादा पुराने नहीं) प्रस्तुत कर सकते हैं।
