IIM CAT 2025: टल गई आईआईएम सीएटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, देखें नया शेड्यूल

IIM CAT 2025 Release Date: आईआईएम कोझिकोड ने घोषणा की है कि IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के एडमिट कार्ड अब कल (5 नवंबर) को जारी नहीं किए जाएंगे, CAT 2025 वेबसाइट पर इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

IIM CAT 2025 Admit Cards Release Date Postponed : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने घोषणा की है कि IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के एडमिट कार्ड अब कल (5 नवंबर) को जारी नहीं किए जाएंगे। नए शेड्यूल के अनुसार, IIM CAT 2025 Hall Ticket अब 12 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, और योग्य उम्मीदवारों के पास अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए महीने के आखिर तक (30 नवंबर) का समय होगा।

IIM CAT 2025 Admit Cards

टल गई आईआईएम सीएटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

आधिकारिक नोटिस

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताया गया है कि "2.95 लाख एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जेनरेट कर दिए गए हैं और इन्हें 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच CAT एप्लीकेशन लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके iimcat.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।"

End of Feed