IIM बेंगलुरु में समर प्लेसमेंट का शानदार रिकॉर्ड, सभी 608 छात्रों को मिली इंटर्नशिप

IIM Bangalore Summer Placements 2026-28: IIM बेंगलुरु के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और बिजनेस एनालिटिक्स (PGP-BA) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में सभी 608 छात्रों को इंटर्नशिप मिल गई है।

IIM Bangalore Summer Placements 2026-28: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु ने समर प्लेसमेंट 2026-28 में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और बिजनेस एनालिटिक्स (PGP-BA) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में सभी 608 छात्रों को इंटर्नशिप मिल गई है। खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया महज चार दिनों में पूरी कर ली गई। 26 से 29 अक्टूबर 2026 के बीच चले इस प्लेसमेंट अभियान में देश-विदेश की कुल 128 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से अलग-अलग सेक्टर में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर दिए गए। इस बार मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनियों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली।

IIM Bangalore Summer Placements 2026

IIM Bangalore Summer Placements 2026-28: सभी 608 छात्रों को मिली इंटर्नशिप

प्लेसमेंट के दौरान कंसल्टिंग क्षेत्र में 22 कंपनियों ने कुल 308 ऑफर दिए। यानी कुल विद्यार्थियों के आधे से ज्यादा ऑफर इसी सेक्टर से आए। Accenture Strategy इस सूची में सबसे आगे रही। कंपनी ने अकेले 123 ऑफर दिए। इसके अलावा Bain & Company और Boston Consulting Group ने 23-23 ऑफर दिए, जबकि EY-Parthenon ने भी 23 विद्यार्थियों को मौका दिया।

End of Feed