IGNOU Ph.D Entrance Test 2024 Answer Key Link: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इग्नू द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भाग लिया था, वे इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर की
पीएचडी प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना में सूचीबद्ध विषयों के लिए आंसर की जारी की गई है। IGNOU Ph.D Entrance Test 2024 Answer Key Download करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2024 तक है।
यदि किसी उम्मीदवार के पास आंसर की के खिलाफ कोई सवाल है, तो वे 3 फरवरी, 2024 को या उससे पहले ईमेल आईडी Entrytest@ignou.ac.in पर भेज सकते हैं।
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 आंसर की कैसे डाउनलोड करें
IGNOU Ph.D Entrance Test 2024 Answer Key Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध इस लिंक पर क्लिक करें IGNOU Ph.D Entrance Test 2024 answer key & question paper link
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को discipline के अनुसार लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और आंसर की और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
- लिंक जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
