IGNOU ने शुरू किया OAMS पोर्टल, अब घर बैठे आसानी से जमा होंगे असाइनमेंट; जानें पूरी प्रक्रिया

IGNOU ने दिसंबर टर्म एंड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए OAMS पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने असाइनमेंट अब घर बैठे आसानी से सबमिट कर पाएंगे।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने डिस्टेंस एजुकेशन ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी सौगात दी है। विश्वविद्यालय ने आगामी दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए एक नया और आधुनिक 'ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम' (OAMS) पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए छात्र अब घर बैठे ही अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इस नई डिजिटल पहल से छात्रों को अब स्टडी सेंटर के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने या दस्तावेजों के खोने की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के पात्र विद्यार्थी इसके जरिए बिना किसी भागदौड़ के समय पर अपना कार्य पूरा कर सकते हैं और आसानी से इसे सबमिट कर सकते हैं।

IGNOU ने शुरू किया OAMS पोर्टल

IGNOU ने शुरू किया OAMS पोर्टल (Photo - AI/Newsroom Verified)

महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑफलाइन माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई थी।

End of Feed