IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन आगे बढ़ी, इस डेट तक कर सकते हैं रजिस्टर, देखें डाक्यूमेंट्स लिस्ट

IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन 2026 के ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ गई है। आवेदन फॉर्म न भर पाने में पीछे छूटे उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर अभी भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के मामले में पीछे छूटे उम्मीदवारों के लिए यह एक और अवसर है। जो छात्र किसी भी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए हैं वह इग्रू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कोर्सों में एडमिशन के लिए है।

IGNOU Admission 2026

इग्नू जनवरी सेशन की आवेदन डेट आगे बढ़ी (Photo- Canva)

क्या है IGNOU ऑनलाइन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि?

जानकारी के अनुसार, IGNOU में ऑनलाइन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 15 मार्च 2026 है। पीछे छुटे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed