Bihar Board 2025, What is Scrutiny Compartment Supplementary and NOIC: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक और मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की थी जल्द ही इन परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा, अगर किसी विधार्थी के कम अंक आते हैं या फिर वो किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीएसईबी एक और मौका देगा।
what is Scrutiny
बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स
परीक्षार्थियों को कम से कम 33% मार्क्स पाना जरूरी है, इससे कम अंक पाने वाले को फेल माना जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर में फेल हुए बच्चों को एक और मौका देता है।
कम अंक लाने वाले विधार्थियों के लिए बिहार बोर्ड स्क्रूटनी का आयोजन करता है, जिसके जरिए आपके नंबर बढ़ा सकते हैं। वहीं जो स्टूडेंट्स दो या इससे अधिक विषयों में फेल होते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का प्रावधान है। जो भी कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हो जाता है, वह पास माना जाता है।
Scrutiny क्या है?
स्क्रूटनी का मतलब है सावधानीपूर्वक और विस्तृत जांच करना। अगर आपको लग रहा है कि आपके नबंर किसी विषय मे कम हैं जबकि आपने अच्छे से कॉपी लिखी थी, तो आप दोबारा से कॉपी की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा, हालांकि इसके लिए फीस भी निर्धारित होती है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद आपकी कॉपी फिर से चेक की जाएगी। आपको बता दें कि इसमें जो अंक दिए जाते हैं, बाद में वही फाइनल अंक माने जाते हैं। अगर स्क्रूटिनी में आवेदन कर रहे हैं तो पहले अच्छी तरह से अंकों की जांच पड़ताल कर लें, क्योंकि इसमें प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे, फिर चाहे वो और कम हों या ज्यादा।
कम्पार्टमेंट परीक्षा क्या है?
बोर्ड परीक्षा में "कम्पार्टमेंट परीक्षा" से तात्पर्य उन छात्रों को दी जाने वाली परीक्षा से है, जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, लेकिन बाकी में उत्तीर्ण हो गए हैं। कम्पार्टमेंट भरने से छात्र दोबारा से उस सब्जेक्ट की परीक्षा दे सकते हैं, जिसमें वे फेल हुए थे। इसके लिए भी निर्धारित फीस भरनी होती है।
NOIC क्या है?
अगर आप कंपार्टमेंटल एग्जाम में भी फेल हो गए हैं या फिर आप दो से अधिक विषयों में फेल हैं तो आपके पास एनआईओएस से 10वीं और 12वीं करने का मौका है। NOIC से एग्जाम देने के बाद कई फायदे हैं। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद छात्र अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स की परीक्षा होगी।
