ICSI CSEET Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

ICSI CSEET Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हुई CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा के रिजल्ट icsi.edu पर जारी कर दिए गए हैं।

ICSI CSEET Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को इंतजार खत्म हो गया है। संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आज रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि संस्थान द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। ICSI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर CSEET परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम एक पोस्ट के माध्यम से जारी किए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि वह अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल और नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET Result 2026 Out

ICSI CSEET Result 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

आईसीएसआई द्वारा सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा का आयोजन 1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को किया गया था। परीक्षा के 40 दिन बाद एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए गए हैं।

End of Feed